फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नरेश रोहिल्ला बने संत नामदेव रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष

Thu, 09 Jul 2026 07:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संत नामदेव रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा की बैठक वीरवार को जवाहर नगर स्थित रोहिल्ला धर्मशाला में हुई। इसमें सर्वसम्मति से बहालगढ़ निवासी नरेश रोहिल्ला को सभा का नया प्रधान चुना गया। पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अशोक कुमार रोहिल्ला को उप प्रधान व एडवोकेट जगदीश रोहिल्ला को निर्विरोध महासचिव चुना गया।प्रधान ने कहा कि वे समाज को संगठित करने, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने और सभा के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सामाजिक उत्थान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बैठक में सभा के पूर्व प्रधान संत लाल रोहिल्ला, सतनारायण रोहिल्ला, श्यामफूल रोहिल्ला, जगमिंद्र रोहिल्ला, सचिन रोहिल्ला, संजय रोहिल्ला, भारत भूषण, सुरेंद्र रोहिल्ला, शिव कुमार रोहिल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें