सोनीपत। डिफेंस कॉलोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के गुंबद का निर्माण हवन के साथ संपन्न हुआ। मेयर राजीव जैन ने नारियल तोड़कर गुंबद निर्माण का शिलान्यास किया और मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
मेयर ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के केंद्र होते हैं। मंदिर के विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। भंडारे में मेयर ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अध्यक्ष जगबीर मलिक, बलवान, कैप्टन जगदीश सिंह, जसवीर मलिक, शमशेर मेहला, राम भगत, पंडित रवि शुक्ला भी शामिल रहे।