फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सज्जन सेवा संघ और भगत सिंह ब्रिगेड की ओर से गोहाना बस स्टैंड पर योग, नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योग की प्रतियोगिता मुंडलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अनुज प्रथम, प्रभात द्वितीय और सूरज तृतीय रहे। छात्र यश और नवीन ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य जयदीप सिंह हुड्डा और डीपीई सत्यवान कुंडू ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से छात्र नरेंद्र प्रथम, जबकि गीता विद्या मंदिर की रितिका द्वितीय और रश्मि तृतीय रही। नृत्य की प्रतियोगिता में दिल्ली के टिकरी कलां गांव स्थित राजकीय स्कूल का छात्र स्माइली प्रथम और गोहाना के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा किरण द्वितीय रही। समूह नृत्य में आंवली गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला से लड़कों में दीपांश, रौनक, आशु, अंकित, भावेश, हर्षित और लड़कियों में निशा, सोनाक्षी, सोनिया, कनिका और खुशी की प्रथम रही। गायन की प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर की रश्मि प्रथम और राजकीय महिला कालेज की नीरू द्वितीय रही। सज्जन सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश लठवाल ने बताया कि संघ की तरफ से प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें