फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते कार्यक्रम : मेयर ने कूड़ा बीनने वालों को सुरक्षा किट वितरित की

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के वार्ड नंबर 5 में पीपीई किट वितरण के दौरान लाभा​र्थियों संग मेयर राजीव जैन व सी
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम ने वार्ड नंबर पांच में कूड़ा बीनने वाले लोगों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की। यह वितरण मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते) के तहत किया गया। मेयर राजीव जैन ने कार्यक्रम के दौरान ये किटें सौंपीं।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि कूड़ा बीनने वाले शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित करना निगम की जिम्मेदारी है। लाभार्थियों को सुरक्षा जैकेट, दस्ताने, सुरक्षा जूते, मास्क, हेलमेट और बैग सहित आवश्यक सामग्री दी गई। इन सुरक्षा उपकरणों के उपयोग से वे अधिक सुरक्षित तरीके से काम कर सकेंगे। इससे दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से काफी हद तक बचाव होगा। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, साहब सिंह और सतपाल सैनी भी उपस्थित रहे।
नमस्ते कार्यक्रम का उद्देश्य
मेयर जैन ने बताया कि नमस्ते कार्यक्रम का उद्देश्य कूड़ा बीनने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसका लक्ष्य उनके कार्य को सुरक्षित बनाना और जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। नगर निगम भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखेगा। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे कार्य के दौरान सुरक्षा किट का नियमित उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें