फोटो : सोनीपत के गांव नाहरी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए सहयोग देते भाजपा के पूर्व प्रदेश
सोनीपत। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नाहरी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे अधूरे विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। बड़ौली ने मंदिर समिति के सदस्यों से विकास कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक स्थलों का विकास सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाता है। यह समाज में एकता और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। बड़ौली ने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के सहयोग से शेष विकास कार्य जल्द पूरे होंगे। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान मास्टर बलजीत, देवानंद, दलबीर, ललित छतेहरा, महेश, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीत सबोली और मनोज उपस्थित रहे।