फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

Wed, 05 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत के खरखौदा में बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन की अगुव - फोटो : पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।
विज्ञापन
खरखौदा। गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब की ओर से श्रद्धा भाव से नगर कीर्तन निकाला गया। सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति ठेकेदार ने अरदास के उपरांत नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में कीर्तन दल, निशान साहिब व झांकी की झलक देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस अड्डा, दिल्ली चौक, रोहतक मार्ग सहित शहर के विभिन्न वार्डों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब परिसर में संपन्न हुआ। संगत ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से शहर के माहौल को भक्तिमय बनाया। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया।
कीर्तन मंडलियों ने गुरु नानक देव के उपदेशों को भजनों व शब्द कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने एकता, भाईचारा, सेवा भावना का संदेश देते हुए गुरु नानक देव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर गुरु का लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम में बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें