फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साढ़े नौ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण धवस्त किए

Wed, 05 Nov 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के गांव जटोला के पास सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण इंफोर्समेंट टीम की ओर से गिर
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से गांव जटोला व सोहटी में कार्रवाई करते हुए साढ़े नौ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण धवस्त किए गए। इस दौरान प्राॅपर्टी डीलर के कार्यालय जमींदोज करने के साथ पक्की गलियों, चहारदीवारी व लेबर क्वार्टर गिराए गए।
विज्ञापन

एसएमडीए की जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि टीम ने जटोला में करीब दो एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्ते उखाड़ने के साथ ही प्रापर्टी डीलर का एक कार्यालय भी ध्वस्त कर दिया। सोहटी गांव में करीब साढ़े सात एकड़ जमीन पर बसाई जा रही रिहायशी काॅलोनी में कार्रवाई करते हुए चार एकड़ में बिछाई गई इंटर लाकिंग टाइल्स को उखाड़ा गया।
वहीं, 350 वर्ग गज में बनाए गए लेबर क्वार्टर गिराने के साथ चार डीपीसी व एक चहारदीवारी को भी इस दौरान ध्वस्त किया गया है। डीटीपी नीलम शर्मा का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट न खरीदें। लोगों को यहां पर पैसा लगाने से सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान उठाना होगा। यह काॅलोनियां अवैध हैं और प्रशासन की ओर से इन्हें किसी भी स्तर पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग के उपमंडल अभियंता अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें