फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी में हर कोर्स में दाखिले को देनी होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना महामारी के कारण 12वीं की परीक्षा के बिना ही परिणाम घोषित किया जाएगा और जिस तरह से 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा है, उसको देखते हुए यह साफ हो गया है कि परिणाम शत प्रतिशत होने के साथ ही विद्यार्थियों के अच्छे अंक आएंगे। इससे यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में दाखिले को लेकर खींचतान हो सकती है। इसलिए ही दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल ने पहले ही समस्या का समाधान निकाल लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब हर कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया है और उसके आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में अभी तक केवल इंजीनियरिंग में परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता था और यह परीक्षा भी राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाती थी। जबकि यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी, एमए, एमएससी आदि में बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिला मिलता है और यह दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लगाकर किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण 12वीं की परीक्षा नहीं कराई गई है और ऐसे ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं हरियाणा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने के साथ ही अधिकतर विद्यार्थियों के अंक 95 प्रतिशत से ज्यादा है। यह माना जा रहा है कि इस तरह ही 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रहेगा और उसको देखते हुए यूनिवर्सिटी व कालेजों में दाखिला के लिए कड़ी खींचतान हो सकती है। इसलिए ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार इंजीनियरिंग से अलग सभी कोर्स में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। वह प्रदेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी, जिसके आधार पर दाखिला के लिए विद्यार्थियों की मेरिट तैयार हो सके। उस मेरिट के आधार पर बेहतर अंक लेने वालों को पहले दाखिला दिया जाएगा और उसके बाद सीट बचती है तो अन्य विद्यार्थियों पर विचार किया जाएगा। इस तरह से होनहार विद्यार्थियों को दाखिला में आगे रखा जाए, उसके लिए यह पूरी योजना बनाई गई है।
वर्जन
इस बार इंजीनियरिंग से अलग सभी कोर्स में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और उसमें मिलने वाले नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. पवन दहिया, रजिस्ट्रार मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें