फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि में 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन ने चलाया अभियान, कैडेट्स ने लगाए 800 पौधे

विज्ञापन
पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ करते कर्नल कमाडेंट एवं वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में शुक्रवार को 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन ने पौधरोपण अभियान चलाया। इसका शुभारंभ डीसीआरयूएसटी के कर्नल कमांडेंट एवं वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने त्रिवेणी लगाकर किया। एनसीसी कैडेट्स ने अभियान के तहत 800 पौधे लगाए।
विज्ञापन

मुरथल विवि की एनसीसी प्लाटून के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने 500 पौधे लगाए। इसके अतिरिक्त एनसीसी की अलग-अलग यूनिट ने भी अपने विद्यालय व महाविद्यालयों में 300 पौधे लगाए। कुलपति एवं कर्नल कमांडेंट प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि पौधे हमें औषधियां प्रदान करते हैं। इसके अलावा पौधे हमें छाया के साथ साथ फल प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अपने पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में जन्मदिन पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। पौधारोपण के कारण वातावरण शुद्ध रहता है। इस दौरान कुलसचिव डॉ. आरडी कौशिक, प्रो. सुखदीप सिंह सांगवान, खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, विवि के एनसीसी ऑफिसर डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मेहर सिंह व जेई जोगेंद्र आंतिल आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें