फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से उतरते हुए चीनी मांझे गले में लगने से बुक डिपो संचालक घायल

विज्ञापन
चीनी मांझे से गले पर लगने से घायल दुकानदार विजय। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन रोड पर फ्लाईओवर से उतरते हुए चीनी मांझे में गर्दन फंसने से एक बुक डिपो संचालक बुरी तरह से घायल हो गए। प्लास्टिक (चीनी) मांझे से उनकी गर्दन काफी कट गई। वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। बुक डिपो संचालक ने प्रशासन से चीनी मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पतंग उड़ाने वाली चीनी डोर के कारण मोहल्ल कलां छोटी मस्जिद के पास रहने वाले बुक डिपो संचालक विजय कुमार बुरी तरह से चोटिल हो गए। विजय कुमार ने बताया कि वह वीरवार देर शाम को स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहन के घर जवाहर नगर गया था। जब वह वापस लौट रहे थे तो गीता भवन फ्लाईओवर के पास नीचे उतरते हुए अचानक प्लास्टिक का मांझे उनके गले में फंस गया। जिससे गला बुरी तरह से कट गया। गनीमत कि वह स्कूटी रोक सके। अगर स्कूटी नहीं रुकती तो वह गिर सकते थे या गले पर अधिक चोट लग सकती थी। उन्होंने प्रशासन से चीनी मांझे बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। चीनी मांझे पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया है। लेकिन प्रशासन की ढीली कार्रवाई के कारण शहर में खुले से इसकी बिक्री हो रही है। बार-बार हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
--
चीनी मांझे की बिक्री पर पहले से ही बैन है। अगर उसके बावजूद कोई चीनी मांझे लाकर बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चीनी मांझे के कारण होने वाले हादसों के चलते ही इसे बैन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें