फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: प्लॉट में कुत्ते का शव दफनाने पर विवाद, कहासुनी में सुआ मारकर की हत्या, केस दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 08:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

कुत्ते का शव खाली प्लॉट में दफनाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक की सुआ मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिटेल  में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद शव लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला गौतम नगर में कुत्ते का शव खाली प्लॉट में दफनाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक की सुआ मारकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हत्या के बाद मृतक के घर में मातम छा गया। मृतक की चार बेटियां हैं। 

विज्ञापन


पहले हुई कहासुनी

गौतम नगर के धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह चार भाई हैं। उनके घर पास-पास में हैं। सबसे छोटा भाई नसीब था और वह कबाड़ी का काम करता था। वह फेरी लगाकर पुराना सामान खरीदते थे। शनिवार को नसीब और पड़ोसी राजू की आपस में कहासुनी हो गई थी। राजू शराब पीकर उनके भाई से गाली-गलौज कर रहा था और कह रहा था अगर तू उससे रोकटोक करेगा तो जान से मार देगा। शनिवार को राजू उनके भाई नसीब के घर के सामने प्लॉट में मरा कुत्ता भी दफना रहा था, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था। इस पर भी कहासुनी हुई थी। शनिवार रात को परिजन भतीजे के जन्मदिन की पार्टी बनाकर हुक्का पी रहे थे। उसी समय राजू उनके यहां पहुंचा और आवाज देकर नसीब को बुलाया। नसीब ने गेट खोला तो राजू ने उस पर नुकीले सुए से प्रहार कर दिया।

विज्ञापन

छाती पर किया वार 

नसीब की छाती में बाईं तरफ पसली में वार किया। इसके बाद राजू भाग गया। परिजन नसीब को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नसीब की चार बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी लगभग छह माह की है। जांच अधिकारी संदीप ने शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें: Jind: शराब ठेकेदार हत्याकांड की गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेवारी, शेयर किया पोस्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें