सुबह मिला शव
सोमवार तड़के चार बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची और बताया कि अमित की मौत हो गई है। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शव है। उन्हें पता चला कि अमित का महम रोड स्थित डोमेस्टिक फूड पिजा प्वाइंट पर झगड़ा हुआ। वह घटनास्थल पर गए तो पता चला कि इस दुकान से पहले सेक्टर-7 में भी झगड़ा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की दुकानदार मोनू, उसके साथी नीटू, सचिन, शुभम, शिवम, नवीन, सुरेंद्र, विशाल व रॉकी ने अपने अन्य साथियों के साथ साजिश रचकर हत्या की। अमित ने उन्हें बताया था कि इनके साथ उनका लेन-देन है, जिसके चलते हत्या की गई। घटना की सूचना के बाद सोमवार को एसीपी निधि नैन ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में नौ आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि नहाने के बाद युवक दुकान पर गया, जहां पर उनका झगड़ा हुआ। उसके हाथ पर शीशे के कटने के घाव थे और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस को भी देर रात सूचना मिली थी कि युवक शीशे के दरवाजे से टकराकर घायल हुआ है।
युवक की मौत मामले में गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-निधि नैन, एसीपी गोहाना
ये भी पढ़ें: हरियाणा और यूपी के किसानों में सीमा विवाद: चली ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस