महावीर सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले वह परिवार के सदस्यों के साथ अपने बेटे को समझाने गए थे। वहां उन्होंने पहले उनकी नहीं सुनी। बाद में उसके बेटे नीरज ने कहा था कि वह उस लड़की के साथ नहीं रहना चाहता। इस पर युवती के पिता, परिजन व दो अन्य ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि वह अपने बेटे को ले जाए, नहीं तो वाह उसे नहीं छोड़ेंगे। उसके बाद भी उसका बेटा नहीं आया था।
पैतृक गांव गई युवती तो वहां हुई जान-पहचान
मामले के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवती कुछ समय पहले अपने पैतृक गांवगई थी। वहां पर ही उसकी युवक संग जान-पहचान हो गई थी। उसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं।
प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव फ्लैट के अंदर फंदे पर लटका मिला है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम व एफएसएल की रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।