फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: थाने के पास होटल में हो रहा था देह व्यापार, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बालूगंज स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस का छापा, होटल संचालक हुआ फरार 
  • पकड़ी गईं चारों महिलाएं शादीशुदा, पति से रह रही हैं अलग
विज्ञापन
इसी होटल में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज के पास होटल आरबी रेजीडेंसी में रविवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। होटल के कमरों से चार महिलाओं और एक युवती के साथ दो ग्राहक भी पकड़े गए। होटल का संचालक और कर्मचारी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार ने बताया कि महिला थाना पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वायड और थाना रकाबगंज पुलिस के साथ होटल आरबी रेजीडेंसी पर छापा मारा था। यहां देह व्यापार की सूचना मिली थी। यह सूचना सही निकली। होटल के अलग-अलग कमरों में चार महिलाएं, एक युवती और दो युवक मिले। उन्हें थाना रकाबगंज ले जाकर पूछताछ की गई।


आरोपी युवकों ने अपने नाम पचोखरा, फिरोजाबाद निवासी सुमित और धनौली, मलपुरा निवासी मनोज बताया। पूछताछ में पता चला कि होटल के बाहर एजेंट सक्रिय रहते हैं। जोकि ग्राहकों को होटल के अंदर तक लेकर आते हैं। 600 रुपये में कमरा दिया जाता है, एक घंटे के लिए। महिलाएं भी एक हजार रुपये तक लेती थीं। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

पति से रह रही हैं अलग 

सीओ सदर महेश कुमार के मुताबिक, कार्रवाई में चार महिलाएं पकड़ी गई हैं। इनमें एक नेपाल की रहने वाली है। वह ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। स्पा सेंटर में काम करती थी। अब नौकरी नहीं मिल रही थी। वहीं बाकी थाना शाहगंज, मलपुरा और एमएम गेट क्षेत्र के मोहल्लों की रहने वाली हैं। 

सभी शादीशुदा है। मगर, किसी कारण पति से अलग रह रही हैं। उनके बच्चे भी हैं। घरवालों को इस बारे में जानकारी नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन में नौकरी छूट गई। इस कारण देह व्यापार करने लगीं। हालांकि महिलाएं कब से होटल में आ रही थीं, इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकी। 

युवती बोली, मैं दोस्त से मिलने आई थीं 

पुलिस ने बताया कि एक युवती भी पकड़ी गई है। पुलिस के पकड़ने पर वह रोने लगी। इस पर उससे पूछताछ की। वह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि वह दोस्त से मिलने आई थी। दोस्त भी उसके साथ है। पुलिस को उसकी बातों पर शक हो गया। 
विज्ञापन

उससे पूछा कि अगर, दोस्त से मिलने आई थी तो होटल का कमरा क्यों किया। इस पर कोई जवाब नहीं था। उससे दोस्त का मोबाइल नंबर और व्हाट्स एप नंबर दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह नंबर नहीं बता सकी और चैटिंग भी नहीं दिखा सकी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई। 

होटल के बाहर लगी भीड़

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि होटल बालूगंज के रहने वाले नवी बख्श का है। हालांकि उन्होंने अपना होटल चलाने के लिए मलपुरा के ककुआ निवासी भूरीश्सिंह को किराये पर दे रखा है। संचालक और कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले। संचालक भूरी सिंह को भी मुकदमे में आरोपी बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें