फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से धान काटने आए मजदूर की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव देवडू में रविवार से लापता हुए बिहार से धान की कटाई करने आए मजदूर का शव गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। उसके गले में रस्सी बंधी मिली है और सिर में चोट लगी है। उसका साथी बिना बताए रविवार को ही बिहार चला गया। आशंका है कि वह हत्या करने के बाद ही बिहार गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव देवड़ू के किसान रामचंद्र के गांव उल्देपुर-ठरू के पास खेत हैं। खेत के ट्यूबवेल पर बिहार के जिला पूर्णिया के गांव जमीरा का रहने वाला मजदूर श्रीफूल (49) और गोतातयर महलदार रहते थे। वह धान की कटाई करने के साथ ही रात में ट्यूबवेल पर बने कमरे पर रहते थे। रविवार को अचानक दोनों मजदूर लापता हो गए थे। उनका बैग ट्यूबवेल के कमरे में रखा था। श्रीफूल का मोबाइल भी बंद आ रहा था। जबकि गोतातयर महलदार ने बिहार चले जाने की जानकारी दी। वह श्रीफूल के बारे में जानकारी न होने की बात कह रहा था। श्रीफूल के बेटे मुजफ्फर ने भी रामचंद्र को फोन कर अपने पिता के बारे में पूछा था। मुजफ्फर फिलहाल पानीपत में धान की कटाई कर रहा है। रामचंद्र ने उसके पिता के बारे में जानकारी नहीं लगने की बात कही थी। वीरवार को लोगों ने रामचंद्र सिंह के गन्ने के खेत से दुर्गंध आने की शिकायत की। खेत में जाकर देखा तो श्रीफूल का शव पड़ा था। उसकी गर्दन में रस्सी के निशान थे और सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार किया गया था। मजदूर के शव को जानवरों ने भी खा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मजदूर श्रीफूल का बेटा मुजफ्फर पानीपत में रहता है। वह भी मौके पर आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की आशंका श्रीफूल के साथ काम करने वाले मजदूर गोतातयर महलदार पर है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव में की पूछताछ तो बोला गन्ने के खेत या आसपास देख लेना
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने गांव में पहुंचे गोतातयर से श्रीफूल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वहीं आसपास या गन्ने के खेत में देख लेना। शव गन्ने के खेत में मिलने पर उस पर शक गहरा गया।
विज्ञापन

वर्जन
बिहार का मजदूर रविवार से गायब था। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। हत्या की आशंका साथी मजदूर पर जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किस तरह की गई है। शव क्षत-विक्षत मिला है। पुलिस ने साथी मजदूर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें