फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में रवींद्र ने मारा था थप्पड़, उसका बदला लेने को कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव शामड़ी के रवींद्र की हत्या कहासुनी में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी गांव शामड़ी के अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इतना नहीं, वारदात में शामिल उसके साथी आशीष को सीआईए ने अवैध हथियार सहित पकड़ा है। उसे हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव शामड़ी निवासी अमित ने बुधवार को सदर थाना पुलिस को बताया था कि गांव शामड़ी निवासी अंकुश और गांव बिचपड़ी निवासी आशीष ने उसके चचेरे भाई रवींद्र की गोली मार कर हत्या कर दी। रवींद्र को अंकुश व आशीष सोमवार को बातचीत करने का बहना बनाकर उसे घर से बाइक पर बैठा कर ले गए थे। इसके बाद खेतों में ले जाकर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार रात को अमित खेत में गया तो वहां पर उसे रवींद्र का शव मिला था। पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अंकुश ने बताया कि करीब चार माह पहले उसकी रवींद्र से बातचीत के दौरान बहस हो गई थी। इसके बाद रवींद्र ने उसके घर पहुंच कर थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं रास्ते में जब भी रवींद्र उससे मिलता था तो उसे देख लेने की धमकी देता था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए अंकुश ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। उधर, सीआईए गोहाना की टीम ने हत्या के मामले में दूसरे आरोपी बिचपड़ी के आशीष को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशीष को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। उसे हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी ने बताया कि वह हथियार को हरिद्वार से 10000 रुपये में लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें