फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के लिए ::: जेल में हत्यारोपी की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के युवक की हत्या में गांव जाटी कलां का आरोपी अमित जिला कारागार में बंद था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जिला कारागर में हत्या के आरोप में बंद जाटी कलां गांव निवासी अमित (27) की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हाट अटैक माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव गढ़ी नौवाबाद निवासी बादल (18) जिले के गांव जाटी कलां में रहकर पढ़ाई के साथ फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि 13 मार्च 2021 को अमित और उसके साथी उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में बादल घायल अवस्था में गांव दहिसरा के खेतों में मिला था।
विज्ञापन

बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसको लेकर परिजन ने अमित और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना कुंडली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 31 मार्च 2022 को अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में बंद था।
विज्ञापन


परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
मृतक के भाई कृष्ण ने बताया कि सुबह उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके भाई की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। कृष्ण का कहना है कि उनकी अमित से नियमित बातचीत होती थी. उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में परिवार ने मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें