गिरफ्तार आरोपी कर्मवीर। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : credit
सोनीपत। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी कर्मवीर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह गोकलपुरी, दिल्ली में रहता था और कुछ माह पहले बीकानेर, राजस्थान के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का भी आरोपी था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अजय गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कर्मवीर किसी से मिलने के लिए गोहाना कोर्ट में आया हुआ था। वह दिल्ली जाने के लिए किसी के इंतजार में खरखौदा फ्लाईओवर के नीचे खड़ा है।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कर्मवीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो देसी पिस्तौल व कारतूस मिला। थाना शहर गोहाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।