फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लंबित मांगों को लेकर नपा सफाईकर्मियों ने भी की हड़ताल

Sat, 02 May 2026 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते नपा सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को प्रदेशभर के पालिका, परिषद और नगर निगमों के सफाई कर्मियों ने हड़ताल की। खरखौदा में भी नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
नपा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा ने कहा कि वर्ष 1997 से लेकर 2026 तक सफाई व सीवर कर्मियों की नियमित भर्ती नहीं की गई है। ठेका प्रथा से काम लिया जा रहा है। ठेकेदारों का शोषण, वेतन विसंगतियां और काम का अत्यधिक दबाव कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के पदों का सृजन नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई है। संघ ने फायर कर्मचारियों की मांगों का भी समर्थन किया है जो 8 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मौत पर आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग को जायज बताते हुए सरकार से समाधान की अपील की है।
विज्ञापन

इससे पहले कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें