फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम ने सरकारी रास्ते से हटाए अवैध कब्जे, लोगों ने विरोध किया

Fri, 22 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लक्ष्मण कॉलोनी के पास नगर निगम की टीम ने वीरवार को रास्ते पर अवैध कब्जा कर कराए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत करा दिया।
सहायक अभियंता ने चेतावनी दी कि अगर सरकारी कार्य में किसी ने बाधा डाली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तीन घंटे तक चली तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान 10 से 12 अवैध कब्जे सरकारी रास्ते से हटाए गए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लक्ष्मण कॉलोनी के पास 33 फुट के सरकारी रास्ते को पक्का किया जाना है। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम की ओर से रास्ते का निरीक्षण किया गया था।
नगर निगम की टीम ने करीब एक माह पहले सरकारी रास्ते की निशानदेही की थी। इस दौरान 10 से 12 स्थानों पर लोगों की तरफ से कब्जे किए हुए मिले। निशानदेही की रिपोर्ट फाइनल होने के बाद निगम ने पहले कब्जाधारियों को नोटिस जारी करके कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
इसके बाद भी लोगों ने सरकारी रास्ते से कब्जा नहीं हटाया गया। वीरवार दोपहर बाद सहायक अभियंता अमित कुमार व भवन निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम लक्ष्मण कॉलोनी में कब्जे हटाने पहुंची। नगर निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
टीम ने जब कब्जे हटाने के लिए तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की तो कब्जाधारियों ने मौके पर नगर निगम की टीम का विरोध किया। इस दौरान टीम ने कब्जाधारियों से सरकारी रास्ते पर किए गए कब्जे से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन कोई भी कब्जाधारी टीम को कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

सरकारी रास्ते की जमीन पर निजी स्कूल का भवन भी बना रखा था। इस दौरान टीम ने एक-एक करके बुलडोजर के जरिए करीब 12 कब्जे हटाए। साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा से कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें