फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव : मैदान और महारथी तैयार, भाजपा और कांग्रेस में होगी सीधी टक्कर

Mon, 27 Apr 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में नगर निगम चुनाव के बीच मंत्रणा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव-2026 में सियासी पारा चरम पर पहुंचने लगा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब मुकाबले की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं पार्षद के 22 वार्डों में 110 उम्मीदवार चुनावी रण में उतर चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच माना जा रहा है लेकिन बागियों की बड़ी संख्या ने दोनों दलों की रणनीति को उलझा दिया है। भाजपा ने राजीव जैन को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने कमल दीवान पर दांव खेला है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। पार्षद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या भी इस बार निर्णायक भूमिका में नजर आ रही है।
नामांकन के अंतिम दिन सबसे बड़ा झटका भाजपा और कांग्रेस को अपने ही दावेदारों से लगा। टिकट न मिलने से नाराज दोनों दलों के छह-छह नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। भाजपा में वार्ड 2, 5, 6, 8, 15 और 18 में बगावत सामने आई है जबकि कांग्रेस में वार्ड 1, 5, 7, 17, 18 और 22 में असंतोष खुलकर सामने आया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बागी उम्मीदवार कई वार्डों में वोटों का गणित बिगाड़ सकते हैं और नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

आप उम्मीदवार के नामांकन पर संशय, जांच आज

मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्यवीर आर्य के नामांकन पर भी संशय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार उनके पास निगम क्षेत्र में मतदाता पहचान नहीं होने का मुद्दा उठा है। एडीसी स्तर पर पहचान पत्र मांगा गया है और सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इस पर अंतिम फैसला होगा। यदि नामांकन रद्द होता है तो चुनावी समीकरण में बदलाव संभव है।

इंसेट
वार्ड-17 बना सबसे हॉट, 9 उम्मीदवार मैदान में

पार्षद चुनाव में वार्ड-17 सबसे ज्यादा चर्चा में है जहां 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा वार्ड 5, 8, 16 और 22 में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई वार्डों में 5 से 7 उम्मीदवार होने से वोटों का बिखराव तय माना जा रहा है।
इंसेट
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच

जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त नेहा सिंह के अनुसार 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 28 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई को की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें