फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन ने 40 अवैध निर्माण गिरवाए

विज्ञापन
बाईपास किनारे किए गए अवैध निर्माण को तोड़ता जेसीबी चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
नपा ने 40 अवैध निर्माणों पर चलवाई जेसीबी
विज्ञापन

फोटो 24: बाईपास किनारे किए गए अवैध निर्माण को तोड़ता जेसीबी मशीन चालक।
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। नगरपालिका की तरफ से बुधवार को शहर के बाईपास के किनारे व अन्य जगहों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को तोड़ दिया। इस दौरान विरोध की आशंका के चलते पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगरपालिका की तरफ से कार्रवाई करते हुए 40 अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाई गई। जिसमें रिहायशी व व्यवसायिक प्रतिष्ठान व प्लाटों की नींव शामिल है।
नगरपालिका की तरफ से शहर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। बाईपास किनारे बगैर मंजूरी के किए जा रहे निर्माण को गिराया गया। नगरपालिका की कार्रवाई में रिहायशी, व्यवसायिक भवनों को गिराने के साथ ही प्लाटों की भरी गई नीवों को उखाड़ दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के चलते उनकी एक न चली। इस दौरान एसडीओ मंजीत दहिया, भवन निरीक्षक मुकेश, पटवारी फूल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अवैध निर्माण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था। उस दौरान कई लोगों के मौके पर ही निर्माण करते हुए मिलने पर उनका सामान भी जब्त किया गया था। उसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर बुधवार को अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया। नपा की ओर से यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। -नवीन कुमार, सचिव नगरपालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें