फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में पौधराेपण करते हिंदी प्राध्याप
सोनीपत। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में शहतूत के दो कलमी पौधे लगाए गए। हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम दो पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पौधों से वातावरण स्वच्छ रहता है और आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलता है। इस अवसर पर आयकर अधीक्षक अर्पित सिंह, सफाई कर्मचारी रामफल, रीना और अनीता मौजूद रहे।