फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सहकारी चीनी मिल में सांसद ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ, दो किसान गन्ना लेकर पहुंचे

Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के आहुलाना चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर मशीन में गन्ना डालते सांसद रमेश कौशिक, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में वीरवार को सांसद रमेश कौशिक ने बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। पेराई सत्र शुरू करने के कुछ समय बाद ही चीनी मिल को दोबारा बंद करना पड़ा। इसका कारण पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं होना है। ऐसे में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ महज औपचारिकता ही रहा।

प्रशासन ने 30 नवंबर से मिल का पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा की थी। निर्धारित तिथि पर मिल को चालू करने के लिए अधिकारियों ने किसानों को पहले ही पर्चियां वितरित कर दी थी। पेराई सत्र के शुभारंभ पर महज दो किसान ही गन्ना मिल में गन्ना लेकर पहुंचे। पेराई सत्र चालू रखने के लिए यह गन्ना पर्याप्त नहीं था। चालू सत्र में पेराई के लिए 35 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि किसानों को बिना गारंटी ऋण योजना का लाभ उठाना चाहिए। जिससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी और किसानों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीएम एवं चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक आशीष कुमार ने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को किया गया पुरस्कृत
गत सीजन में सबसे अधिक व साफ गन्ना लाने वालों के साथ इस सीजन में सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया। जिनमें गत सीजन के तहत सबसे अधिक गन्ना लाने वालों में मुंडलाना के विनोद, रोहतक के गांव घिलोड़ कलां के नरेंद्र व सबसे अधिक साफ-सुथरा गन्ना लाने वालों में पानीपत के गांव पाथरी के संजीव, बुटाना सांगवान के राजकुमार, सैनीपुरा के राजेश शामिल रहे। इस सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सबसे पहले गन्ना लेकर आए गांव माहरा के अमरजीत व बुग्गी से सबसे पहले गन्ना लाने वाले गांव आहुलाना के सुरेंद्र को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान इंद्रजीत बिरमानी, जसबीर दोदवा, जिला पार्षद तकदीर नरवाल, जसमेर स्वामी, गोहाना खंड के चेयरमैन प्रदीप आंवली, बलराम कौशिक, सीईओ जितेंद्र कुमार, मंजीत दहिया, विरेंद्र भनवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें