फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब छिपाकर ले जा रहे बाइक सवार युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। हलालपुर डबल नहर नाके पर पुलिस ने एक युवक को शराब तस्करी करते पकड़ा। आरोपी सुरेंद्र डिस्पोजल प्लेट, कप व कटोरियों की आड़ में शराब छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 108 बोतल के बराबर देसी शराब बरामद की है। गांव खेवड़ा निवासी सुरेंद्र सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे सोनीपत की तरफ से बाइक पर आ रहा था।
एचसी सोमबीर की टीम इंटर स्टेट नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। शक होने पर पुलिस ने बाइक रुकवाकर बक्से की जांच की, जिसमें शराब की पेटियां मिलीं। सुरेंद्र शराब का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है, पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र के शराब ठेकों से शराब एकत्रित करता था, जिन्हें जहांगीरपुरी (दिल्ली) लेकर जाकर बेचता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें