फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां-बेटे पर तलवार से हमला, भाई के हत्यारोपी पर आरोप

Sun, 25 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना कलां के व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर उन्हें व उनकी मां को घायल करने का आरोप लगाया है। साथ ही भाई की हत्या के मामले में चल रहे केस की पैरवी न करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव थाना कलां निवासी सतीश ने बताया कि जुलाई, 2020 में उनके भाई मनोज की हत्या कर दी गई थी, जिसमें अनिल मुख्य आरोपी है। इस मामले में उनकी मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी जेल भेज दिए गए थे। अब उनका मामला पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। एक आरोपी अनिल जमानत पर आया हुआ है और उन्हें इस केस की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
शुक्रवार रात वह अपने साथी से मिलकर घर लौटे तो अनिल ने उनकी कार पर पत्थर फेंके और रास्ता भी रोक लिया। आरोपी उन्हें धमकी दे रहा था, तभी उनका भतीजा व मां भी आ गए। इसी बीच आरोपी अपने घर से तलवार ले आया और लड़ाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने मामले की शिकायत डायल-112 को दी तो मौके पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

आरोपी नहीं माना और पहले उनके भतीजे पर वार करने की कोशिश की। फिर उनकी मां पर हमला किया। जब वह बीच-बचाव करने लगे तो उन पर भी तलवार से हमला किया। हमले के दौरान उनकी मां व वह खुद घायल हो गए। सतीश ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
शिकायतकर्ता सतीश का कहना है कि आरोपी पुलिस के सामने भी उन पर हमला करता रहा, ऐसे में वह उन पर बाद में भी हमला कर सकता है। पुलिस की तरफ से मामले में ठोस कार्रवाई भी नहीं की गई, जिसकी शिकायत वह पुलिस के आला अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें