फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला से छेड़खानी और पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी व पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी गन्नौर निवासी संजय को गन्नौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी ज्योति ने बताया कि गन्नौर निवासी महिला ने 19 मई को गन्नौर थाना में शिकायत दी कि संजय ने घर में घुसकर उनके साथ छेड़छाड़ की। पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी उनके घर पर कब्जा करना चाहता है। उनके घर में आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें