फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सबसे महंगा 73.57 करोड़ में बिका कुंडली जोन

Fri, 30 May 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में शराब ठेका आवंटन प्रक्रि
विज्ञापन
सोनीपत। आबकारी एवं कराधान विभाग को 8.60 अरब रुपये राजस्व चुकाकर शराब ठेकेदार 57 जोन में ठेका चला सकेंगे। विभाग की ओर से वीरवार को ई-टेंडरिंग के माध्यम से 74 जोन में 57 जोन बेचे गए। इनमें नेशनल हाईवे (एनएच-44) के साथ लगता कुंडली जोन इस बार सबसे महंगा बिका। विभाग की ओर से इस जोन का रिजर्व प्राइस 70 करोड़ रुपये निर्धारित किया था। यह जोन 73.57 करोड़ रुपये में बिका।
विज्ञापन

इस बार शराब ठेकों को आवंटन दो साल के लिए किया गया है। नई आबकारी नीति 12 जून से लागू होगी। 31 मार्च 2027 तक यह नीति जारी रहेगी। विभाग को 57 जोन से 8.60 अरब रुपये का राजस्व मिला है। इसके बाद दूसरे नंबर पर गोल्डन हट सोनीपत जोन 42.77 करोड़ रुपये में बिका। तीसरे नंबर पर फिरोजपुर बांगर जोन 49 करोड़ रुपये में बिका। चौथे नंबर पर नाथूपुर सबौली जोन 43.55 करोड़ रुपये में बिका।

एक्साइज अलॉटमेंट कमेटी में चीनी मिल के एमडी रहे चेयरमैन
शराब ठेकों के लिए ऑनलाइन बोली के तहत आवेदन मांगे गए थे। वीरवार को आवंटन प्रक्रिया के दौरान एक्साइज अलॉटमेंट कमेटी के चेयरमैन चीनी मिल के प्रबंध निदेशक अमित कुमार रहे। उनके साथ उप आबकारी कराधान आयुक्त जितेंद्र राघव व जीएसटी आयुक्त नीलरत्न झा की कमेटी ने टेंडर खोले। इस दौरान एईटीओ प्रदीप जागलान, अभिमन्यु, आबकारी निरीक्षक जयभगवान, ललित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





वर्जन
74 जोन में 17 की ई-नीलामी रह गई है। खरीदार नहीं मिलने के कारण इन जोनों की नीलामी नहीं हो सकी। मुख्यालय से जल्द ही नई तिथि जारी होने के बाद इनकी नीलामी की जाएगी। -जितेंद्र राघव, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें