फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच विभागों के विशेषज्ञों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गांव जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित विकसित कृषि संकल्प अ
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने वीरवार को जिले के 9 गांवों से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में कृषि एवं कल्याण विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की टीम के समन्वयक एवं वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. परमिंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में देश के 700 जिलों में 2000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक भागीदारी करेंगे। यह विशेषज्ञ करीब 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद करेंगे। उन्हें नई तकनीक व नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
डॉ. परमिंद्र सिंह ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक खेती के आर्थिक विश्लेषण व सीधी बिक्री की जानकारी दी। आईएआरआई के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एस लाल मीणा ने फसल विविधीकरण, फसल प्रणालियों में पोषक तत्वों के प्रबंधन व मिलेट की खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन

डॉ. परिमल सिन्हा ने फसलों में रोग व कीट प्रबंधन के बारे में अवगत कराया। कृषि विभाग से डॉ. विनयकांत ने किसानों को धान की सीधी बिजाई, मेरी फसल मेरा ब्योरा, मेरा पानी मेरी विरासत, फसल अवशेष प्रबंधन व प्राकृतिक खेती में दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम में गांव हसनपुर, धतूरी व भोगीपुर के करीब 350 किसानों सहित हसनपुर के सरपंच कर्मवीर, भोगीपुर के सरपंच सावन, राधेश्याम त्यागी, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें