फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल के 50 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे

Mon, 03 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में अभियान चलाकर पेयजल के अवैध कनेक्शन काटे जा रहे है। इसके लिए विभाग की ओर से टीम का गठन किया गया है। यह टीम नियमित अंतराल पर अवैध पेयजल कनेक्शनों का पता लगाने के साथ कार्रवाई भी कर रही हैं। टीम ने अब तक खाली प्लाॅटों व मकानों में अवैध रूप से किए गए 50 से अधिक कनेक्शन काट दिए हैं। अवैध कनेक्शनों की वजह से विभाग को राजस्व में नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं पानी का प्रेशर प्रभावित होता है और पानी के असमान वितरण का ये कनेक्शन मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन

शहर ही नहीं गांवों में भी अवैध पेयजल कनेक्शन किए हुए हैं। जिसकी वजह से पानी का प्रेशर कम हो रहा है। वहीं विभाग को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ऐसे में अब विभाग इनके खिलाफ सख्ती बरत रहा है। लोगों ने मेन लाइनों में भी अवैध कनेक्शन कर रखे हैं जिससे लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, इससे लाइन लीकेज की समस्या भी बनी हुई है। लीकेज के कारण पानी भी दूषित हो रहा है। इसके चलते विभाग ने एकबार फिर से अवैध पेयजल कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं।


वर्जन
शहर में 50 से ज्यादा पानी के अवैध कनेक्शन काट दिए हैं। यह अभियान जारी रहेगा। लोग अपना अवैध कनेक्शन वैध करवाएं। समय पर पानी बिल का भुगतान करें, ताकि राजस्व में भी घाटा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें