फोटो - भैंसवाल कलां गांव में खिलाड़ी सुनील का परिवार। स्रोत - ग्रामीण
गोहाना। एशियन गेम्स में गोहाना क्षेत्र के तीन कबड्डी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया। भैंसवाल कलां निवासी भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान सुनील ने स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं, खानपुर कलां निवासी आशु मलिक ने पुरुष टीम में रेडर के रूप में दम दिखाया। इसी गांव की राजरानी ने महिला कबड्डी टीम में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके गांवों में खुशी की लहर है। परिवार और ग्रामीण बधाइयां देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। सुनील ने छोटे भाई सुमित ने बताया कि 16 सितंबर को एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले भाई ने मां गुड्डी से वादा किया था कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ही लौटेंगें।
शनिवार को टीम को शानदार जीत दिलाकर उन्होंने मां से किया अपना वादा पूरा निभाया। भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही भैंसवाल कलां गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण सुनील के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दे रहे हैं।
फोटो - भैंसवाल कलां गांव में खिलाड़ी सुनील का परिवार। स्रोत - ग्रामीण
फोटो - भैंसवाल कलां गांव में खिलाड़ी सुनील का परिवार। स्रोत - ग्रामीण