फोटो: सोनीपत के एक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे मरीज। स
फोटो 39: सोनीपत के एक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे मरीज। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पीएचसी रोहट, पीएचसी हलालपुर और जाट धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। इनमें 150 से ज्यादा लोगों की बीपी, शुगर सहित विभिन्न जांच की गई। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों के ब्लड प्रेशर और रक्त शर्करा की जांच की। स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उन्हें जरूरी परामर्श भी दिया गया। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही बीमारियों की समय पर पहचान और बचाव के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या की जानकारी दी।