फोटो: सोनीपत के गन्नौर स्थित सीसीएएस जैन विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन के दौरान चेयरमैन अरि
गन्नौर। शास्त्री नगर स्थित सीसीएएस जैन विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक सम्मेलन मन की बात का आयोजन किया गया। इसमें चेयरमैन अरिंजय जैन भी शामिल हुए।
निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हरसंभव प्रयास करेगा। अभिभावकों के सुझावों को भी महत्व दिया जाएगा।
कार्यक्रम में पीपी-1 से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।