सोनीपत में मोनिका बनीं जिला परिषद की चेयरपर्सन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनीपत में वार्ड 21 की जिला पार्षद मोनिका को सर्वसम्मति से जिला परिषद की चेयरपर्सन चुन लिया गया है। उन्हें सांसद रमेश कौशिक की मौजूदगी में डीसी ललित सिवाच व एडीसी अंकिता चौधरी ने जिला परिषद की चेयरपर्सन घोषित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव जैन, माई राम कौशिक, पुनित त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन के लिए सर्वसम्मति न बन पाने की वजह से चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है।
जिला परिषद चेयरपर्सन नियुक्त हुई मोनिका गांव झरोठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 703 मतों से जीत दर्ज की थी। मोनिका के पति राजबीर दहिया पहले ब्लॉक समिति खरखौदा के चैयरमेन रह चुके हैं। मोनिका दहिया ने कहा कि गांवों में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं महिला हैं तो ऐसे में वह महिलाओं की समस्या से वाकिफ है। महिलाओं की समस्याओं को दूर किया जाएगा।