फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रबर नेति में रिकॉर्ड बना मोहित ने इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया नाम

Tue, 20 Jan 2026 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: नई दिल्ली में गन्नौर के योगीराज मोहित को इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड का खिताब देती आधिकारिक
विज्ञापन
गन्नौर। योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करते हुए योगिराज मोहित ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। योगिराज मोहित ने इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड के तहत रबर नेति योग में मात्र छह सेकंड में यह कठिन योगिक क्रिया पूरी कर नया कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन

यह रिकाॅर्ड नई दिल्ली में इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड की आधिकारिक टीम और निर्णायकों की मौजूदगी में बनाया गया। मोहित ने रबर कैथेटर को दोनों नासिकाओं से प्रविष्ट कर मुख के माध्यम से बाहर निकालते हुए निर्धारित समय से भी कम समय में इस क्रिया को पूरी की। योगिराज मोहित इससे पहले भी तीन बार विश्व रिकाॅर्ड बना चुके हैं। उन्हें भारत सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ योग शिक्षक का सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें