फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोहनलाल बने ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा गोहाना के प्रधान

Thu, 29 Jan 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के गोहाना सब डिपो में ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
गोहाना। सब डिपो में ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा की इकाई गठित की गई है। राज्य महासचिव रामनिवास पांचाल ने बताया कि ओबीसी कर्मचारियों के हितों के लिए हर डिपो में महासभा बनाई जा रही है। इसी कड़ी में गोहाना में टीम का गठन कर मोहनलाल रोहिल्ला को प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन

राम मेहर जांगड़ा को चेयरमैन, पवन आहुलाना को वरिष्ठ उप प्रधान, संदीप स्वामी रिठाल और मुल्की सिंह को उप प्रधान बनाया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी परमजीत कश्यप को दी गई है जबकि सह सचिव विक्की प्रजापति चुने गए हैं। कैशियर राकेश यादव और सह कैशियर राजेश सैनी बने।
ऑडिटर श्रीनिवास सैनी और सह ऑडिटर सुनील जांगड़ा को बनाया गया। संगठन सचिव जितेंद्र कश्यप, कार्यालय सचिव अनिल कुमार माहरा और आनंद कश्यप को बनाया गया। मुख्य सलाहकार के तौर पर अशोक जांगड़ा और गुलाब सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओबीसी जिला अध्यक्ष सोनीपत मुकेश रोहिल्ला पहुंचे। पूर्व अधिकारी मुख्तार सिंह दांगी और राजेंद्र खोखर विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर राज्य प्रधान सुभाष योगी पानीपत से, वरिष्ठ राज्य प्रधान जितेंद्र सेन दिल्ली से, वरिष्ठ राज्य उप प्रधान प्रमोद सेन हिसार से, तोशाम डिपो प्रधान वीरेंद्र वर्मा, रमेश सेन, राजेंद्र स्वामी, हवा सिंह और सुभाष स्वामी सहित कई पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें