फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मॉडल टाउन टीम रोल प्ले और मुरथल अड्डा टीम लोक नृत्य में विजयी

विज्ञापन
फोटो . सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोग
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में मंगलवार को खंड स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड सोनीपत के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोल प्ले में कक्षा नौवीं और लोक नृत्य में कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता, भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और समसामयिक विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं।
रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की टीम ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान की टीम ने द्वितीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौदी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोक नृत्य प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल मुरथल अड्डा की टीम प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौदी की टीम द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय सबौली की टीम तृतीय रही।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में यह स्पर्धाएं कराई गईं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान के प्राचार्य अतुल कुमार रहे। एबीआरसी सुमन ने लोक नृत्य तथा एबीआरसी डॉ. मोनिका दहिया ने रोल प्ले प्रतियोगिता के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना, सांस्कृतिक समझ और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने में सहायक हैं। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर तुर्क के प्राचार्य चांद किशोर सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो . सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोग

फोटो . सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें