खरखौदा। सोनीपत रोड स्थित खरखौदा बाईपास की सर्विस रोड पर बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। गांव थाना खुर्द निवासी भतेरी ने खरखौदा थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भतेरी ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को वह अपने भतीजे योगेन के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खरखौदा के गैस गोदाम से गांव थाना खुर्द जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे बाईपास की सर्विस रोड के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे योगेन के दाहिने पैर में गंभीर चोट आईं।