खरखौदा। प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को संसदीय प्रणाली समझाने के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाकर वास्तविक संसद की कार्रवाई का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रश्नकाल, चर्चा और जवाब देने की प्रक्रिया प्रदर्शित हुई। विपक्ष ने सवाल उठाए, जिस पर सत्ता पक्ष ने जवाब दिए। अध्यापिका तृप्ति और मीना ने विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली के नियम समझाए। प्रधानाचार्य दया दहिया ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।