सोनीपत। केएमपी एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट के पास तीन युवकों ने मिलकर कंपनी के फील्ड एग्जीक्यूटिव से जबरन मोबाइल व नकदी छीन ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव मंडौरी निवासी मनोज ने बताया कि वह कंपनी के काम से दिल्ली गए थे। वहां से कंपनी की गाड़ी के चालक प्रदीप के साथ वापस आ रहे थे। वह रात नौ बजे अपने गांव जाने के लिए कंपनी की गाड़ी से केएमपी के जीरो प्वाइंट पर उतर गए। वहां पर गांव जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी तीन युवक उनके पास आए। इनमें एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया और दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल कवर में 350 रुपये व डेबिट कार्ड भी था। इसके बाद युवकों ने डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछा और मोबाइल व नकदी छीनकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।