फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित रिया नाहरी का विधायक ने किया स्वागत

Sat, 02 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्कलेव ​स्थित कार्यालय में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित रिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत। राई विधायक कृष्णा गहलावत ने सिद्धार्थ एन्कलेव स्थित कार्यालय में शुक्रवार को गांव नाहरी निवासी रिया के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां अगर ठान ले तो हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

मौके पर विधायक ने दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इसमें बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, और राजस्व विभाग से संबंधित कई मामले सामने आए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। कुछ मामलों में, विधायक ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने और समाधान निकालने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें और जनशिकायतों का समय पर निवारण करें। इस दौरान जसपाल आंतिल, कुलदीप ठेकेदार, कुलदीप नांगल, दीपक मुकीमपुर, सतेंद्र त्यागी, खुर्मपुर के सरपंच नरेश, असदपुर के सरपंच मुकेश व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें