फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिकारियों को अवरुद्ध नालों पर लेकर पहुंचीं विधायक, किया जवाब तलब

Mon, 01 Jul 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में विधायक निर्मल चौधरी नगरपालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नालों
विज्ञापन
गन्नौर। जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक निर्मल चौधरी ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका अधिकारियों के साथ नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने दोनों विभागों के अधिकारियों को वह स्थान भी दिखाए जहां सफाई कार्य कभी नहीं किए जाते। यहीं बारिश के बाद जलभराव का कारण भी बनते हैं। उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब भी किया व जल्द सफाई कार्य को पूरा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई का काम होना चाहिए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई राजीव गुप्ता, एक्सईएन नवीन गोयत, जेई बसंत, नपा सचिव पवित्र गुलिया, पालिका अभियंता जयदेव शर्मा, जेई सचिन धीमान, सफाई निरीक्षक पोषण मलिक मौजूद रहे।

इन जगहों का किया निरीक्षण

विधायक निर्मल चौधरी ने नगरपालिका रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के नालों, जनता स्कूल रोड पर नालों, एलपीजी गैस गोदाम रोड पर स्थित नालों, गढ़ी केसरी के नालों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि जलभराव के कारण श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर की दीवारों को भी नुकसान हो रहा है। इसका जिम्मेदार कौन होगा। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से नाले की सफाई ना किए जाने के कारण गली में पानी की निकासी अवरुद्ध है। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने कहा कि नाले की सफाई करवाई जा रही है। जिसके बाद जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें