सोनीपत के गन्नौर निवासी साहिल त्यागी को सहायक रोजगार अधिकारी चुने जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट करते
गन्नौर। एचसीएस परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल कर सहायक रोजगार अधिकारी बने साहिल त्यागी का गांव अगवानपुर में बाइकों के काफिले के साथ खुली गाड़ी में बैठाकर सम्मान जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कादियान ने शिरकत की। वीरेंद्र कादियान ने कहा कि अगर सपनों को पूरा करने का जुनून व परिवार का समर्थन हो तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं है। साहिल ने मेहनत व समर्पण से हर चुनौती का सामना किया। साहिल ने नौकरी पर रहते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी, लेकिन पहली बार असफल रहे। इसके बाद फिर परीक्षा दी तो वह सफल हो गए। उन्होंने कहा कि जब तक हम कोई कार्य नहीं करते, वह मुश्किल लगता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामचंद्र, जगमेंद्र त्यागी, विनोद त्यागी, निरंजन त्यागी, राजू मलिक, सुरेंद्र, श्रीपाल, डॉ. नरेश व रामनिवास मौजूद रहे।