फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक कृष्णा गहलावत ने लिया धान खरीद की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत अनाज मंडी में धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेती विधायक कृष्णा गहलावत। स्राेत : प्
विज्ञापन
सोनीपत। धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए राई विधायक कृष्णा गहलावत ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे मंडी पहुंचीं विधायक ने किसानों के सामने धान की बोली भी लगवाई और खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया पारदर्शी व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने मंडी में पेयजल, सफाई, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों और गेट पास व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आवक बढ़ने के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रहें।
किसानों को फसल लाने से लेकर बिक्री तक अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने खरीद और उठान में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने मंडी में मिल रही सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। किसानों ने बोली के रेट पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी में अब तक करीब दो लाख क्विंटल धान की आवक और खरीद हो चुकी है। इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष अरुण चौहान, उपाध्यक्ष संजय वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता जांची
विधायक ने अटल श्रमिक किसान कैंटीन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था देखी। उन्होंने संचालकों को साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें