गन्नौर। गांव रोशनपुर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को छोटी दीपावली के अवसर पर हनुमान की मूर्ति स्थापना की गई। बतौर मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने धार्मिक विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना की। कार्यक्रम में गुरु धर्मनाथ महाराज का सानिध्य रहा। सुबह हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ नई पीढ़ी को भी संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गांव में हनुमान की मूर्ति स्थापना से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए धार्मिक स्थल मिलेगा।