गोहाना। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने सोमवार को कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान कराया और शेष शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक ने बताया कि जनसुनवाई में जवाहरा, सिवानका, चिड़ाना, बुटाना माइनर और रोहतक डिस्ट्रिब्यूट्री में किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा बुढ़ापा पेंशन, फैमिली आईडी में आय संबंधी त्रुटियों, बीपीएल मकानों, चौपालों, नालों के निर्माण और खेतों के रास्ते पक्के कराने से जुड़ी शिकायतें भी मिलीं। संवाद