फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में धरने के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। स
सोनीपत। हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी का धरना जारी है। कर्मचारियों ने सोमवार को चेतावनी दी कि 4 अगस्त तक मांगें न मानी जाने पर 5 अगस्त से सीवर व पेयजल सेवाएं बंद कर आंदोलन तेज करेंगे
जिला प्रधान टीनू मदान, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जागलान और अध्यक्ष सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्षों से कार्यरत चार कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी से वंचित करने के लिए उनका तबादला किया गया है। यूनियन ने तबादला आदेश तत्काल वापस लेने और एचएसवीपी में कथित भ्रष्टाचार की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
दूसरी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने कहा कि 24 जुलाई से चल रहे इस धरना-प्रदर्शन से उनकी यूनियन का संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने पर बैठे कर्मचारी संगठन के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। धरने में सुभाष रापड़िया, राकेश योगी, महावीर नगार, जितेंद्र, कृष्ण सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।