फोटो: नारियल फोड़कर नव निर्मित बिधलान-निरथान-सेहरी सड़क का उद्घाटन करते विधायक पवन खरखौदा। स्रो
खरखौदा। गांव बिधलान में वीरवार को विधायक पवन खरखौदा ने बिधलान-निरथान-सेहरी सड़क का उद्घाटन किया। करीब 65 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण हुआ है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। बेहतर संपर्क मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आसपास के गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। मार्केट कमेटी के अंतर्गत बनी इस सड़क से कई गांवों के ग्रामीणों और हजारों राहगीरों को लाभ मिलेगा।