फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिशन बुनियाद...12 केंद्रों पर परीक्षा आज, एक घंटे पहले पहुंचना होगा

Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मिशन बुनियाद की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए प्रथम चरण की परीक्षा 4,454 विद्यार्थी 12 केंद्रों पर 26 दिसंबर को देंगे। वर्ष 2026-27 बैच के लिए इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के पांच खंड में दो-दो व दो खंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैंं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा को आयोजन दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक किया जाएगा। विद्यार्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा अनिवार्य रहेगा।
निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड की फोटो प्रति, दो पेन, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को जिले में चार जगह संचालित केंद्राें पर एनडीए, सुपर-100, नीट, आईआईटी, उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी।
परीक्षा के लिए सोनीपत खंड में 1,204, राई में 926, गोहाना में 716, गन्नौर में 615, मुंडलाना में 442, खरखौदा में 376, कथूरा में 178 विद्यार्थियाें ने अपना पंजीकरण करवाया है। प्रथम चरण के बाद 30 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा होगी।

फोटो 39- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें