फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बुनियाद : चार केंद्रों पर 979 ने दी लेवल-2 की परीक्षा, 79 रहे अनुपस्थित

Wed, 29 Jan 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बुन
विज्ञापन
सोनीपत। बुनियाद कार्यक्रम के तहत जिलास्तर पर मंगलवार को आयोजित की गई लेवल-2 की परीक्षा में 92.5 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिले में बनाए गए सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों का चयन तीसरे चरण की परीक्षा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह परीक्षा विशेष रूप से कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें लेवल-1 में उत्तीर्ण रहने वाले 1058 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था। हालांकि जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर 979 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 79 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाली दो घंटे की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, हालांकि परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी 11:30 बजे तक पहुंचते रहे। दोपहर 1:30 बजे परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर आसान था, जिसे उन्होंने निर्धारित दो घंटे में पूरा कर लिया था।
गलत उत्तर का कटेगा एक अंक

बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा 200 अंक की रही। इसमें चार-चार अंकों के 50 प्रश्न पूछे गए। नेगेटिव मार्किंग होने के कारण प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। स्कूल मुखिया को ही केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। चयनित विद्यार्थियों का लेवल-3 में एक विषय आधारित पेपर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश से चुने गए तीन हजार विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के अंतर्गत स्थापित केंद्रों पर उनकी शिक्षा शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन


कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

परीक्षा केंद्र कुल पंजीकृत उपस्थिति

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर 158 148

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 290 269
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन 409 377
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील 201 185
कुल 1058 979


-
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर पंजीकृत 1058 विद्यार्थियों में से 979 ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लेवल-2 की जिलास्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थी लेवल-3 की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें